जब सूरज जागता है क्षितिज के पलंग से , तारे आसमान में ओझल हो जाते हैं . डरते तो नहीं वोह रोशनी से , पर नीली चादर दलदल सी हो जाती है . शायद इसी को सुबह कहते हैं . जब ज़मीन भीगता है बादल के अश्कों से , एक अजनबी खुश्बू महक उठती है . मिट्टी के फूल तो नहीं खिलते हैं यहाँ . पर दरारों को निर्वाण मिल जाता है . शायद इसी को बरसात कहते हैं . जब वक़्त गुज़रता है ज़िन्दगी से , कुछ पल हमेशा याद रहते हैं . हर मोड़ पे सताते ही रहते हैं , पर आखिर में हँसा देती हैं . शायद इसी को दोस्ती कहते हैं . जब आँखें चमकती हैं किसीके आने से , धड़कने थम सी जाती हैं . जिंदा तो रहते हैं साँसों के नाम पे , पर मरते रहते हैं उसकी यादों में . शायद इसी को मोहब्बत कहते हैं .
Seasons turn, yet their rhythm never falters. The rains arrive when they must, the sun blazes in its time, and winter winds whisper their quiet chill. So too with this blog—its name carries a deliberate flaw, a gentle reminder that mistakes are part of us, often unnoticed, sometimes beautiful. Let this one be the sweetest slip of all: where Ameet becomes a myth, and myths find their faith. That's "Ameethyst"—born of imperfection, yet gleaming all the more for it.